फर्रूखाबाद आज 6 सितंबर 2025, को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी व आरती सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा सयुंक्त रूप से उ0 प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पी0ई0टी0 परीक्षा के परीक्षा केंद्रों, राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़, क्रिश्चयन इंटर कालेज फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया एवं परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।