फर्रुखाबाद मंसूरी सोसाइटी के पदाधिकारियों ने फर्रुखाबाद के प्रभारी मन्त्री एवं प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मन्त्री ठाकुर जयवीर सिंह से शिष्टाचार भेंट की
GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद मंसूरी सोसाइटी के पदाधिकारियों ने फर्रुखाबाद के प्रभारी मन्त्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मन्त्री ठाकुर जयवीर सिंह से शिष्टाचार भेंट की! भेंट के दौरान मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता डॉ अरशद मंसूरी ने फर्रुखाबाद जनपद में नेत्रकोष (आई बैंक) स्थापना की माँग की! मंसूरी सोसाइटी फर्रुखाबाद के जिला महासचिव अरमान मंसूरी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि फर्रुखाबाद में कोई आई बैंक न होने के कारण कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन में बहुत दिक्कत आ रहीं हैं! जिसके समाधान के लिए माननीय प्रभारी मंत्री को एक लिखित पत्र सौंपा हैं! मंसूरी सोसाइटी के प्रदेश महासचिव जाकिर हुसैन ने बताया कि समाधान न होने पर माननीय मुख्यमन्त्री जी को अवगत कराया जायेगा, जिससे प्रदेश में अंधता निवारण में मंसूरी सोसाइटी का अहम योगदान सुनिश्चित हो सकें