GSP NEWS चैनल सुरेश वर्मा हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
बिहार में चल रहे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.