फर्रुखाबाद,पब्लिक स्कूल एसोसिएशन फर्रुखाबाद उप्र की बैठक दिनांक 24.08.2025 दिन रविवार को श्री मनीष मिश्र जी के जे पी मेमोरियल स्कूल, निकट सेंट्रल जेल,आलू मंडी रोड में प्रातः दस बजे से दोपहर 12 बजे तक अध्यक्ष डॉ मुकेश राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आगामी 16 सितम्बर को संपन्न होगी परीक्षा शुल्क 50 रुपए प्रति छात्र रहेगा परीक्षा के लिए फॉर्म भर कर जमा करने की अन्तिम तिथि 05.09.2025 रहेगी। उपरोक्त तिथि के बाद फॉर्म जमा नहीं होंगे।प्रतियोगिता की अन्तिम तैयारी हेतु अग्रिम बैठक दिनांक 05.09.2025 दिन शुक्रवार को होगी इस बैठक में डॉ मुकेश राठौर, श्री मुन्ना लाल तिवारी, श्री देव कुमार शर्मा, श्री प्रभात कुमार शुक्ल, श्री मनीष मिश्रा, देवेश नारायण अवस्थी,श्री संजय यादव, श्री नवनीत मिश्रा,श्री उमेश मिश्रा आदि अनेक प्रधानाचार्य, प्रबंधक,एवं निदेशक उपस्थित रहे देवेश नारायण अवस्थी उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन फर्रुखाबाद उप्र)