GSP NEWS चैनल सरोजनी जिला संवाददाता ख़िमसेपुर फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद आज 23/08/2025 को शहर विधानसभा संगठन मजबूत करने को सपा सक्रिय, जिला महासचिव ने संभाली कमान
फर्रुखाबाद आज 23/08/2025 को शहर विधानसभा संगठन मजबूत करने को सपा सक्रिय, जिला महासचिव ने संभाली कमान फर्रुखाबाद:- 2027 की बुनियादी तैयारी शुरुआत औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी काफी पहले शुरू कर चुकी है, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर एंव जोन प्रभारियों ने कुछ बूथ कमेटियाँ बना ली हैं, कुछ बननी बाकी हैं, जहाँ अभी तक बूथ कमेटियों का गठन नहीं हुआ है वहाँ अब समाजवादी पार्टी ने सक्रिय भूमिका में आकर अपने जिला संगठन के महारथियों को मैदान में उतारा है। जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि जिले का कोई बूथ ऐसा नहीं रहेगा जहाँ हमारी कमेटी न हो, हर बूथ पर बूथ कमेटी बनेगी और जरूर बनेगी स.प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने मीडिया के साथ साझा करते हुए बताया कि आज जिलाध्यक्ष श्री यादव के निर्देशानुसार विधानसभा 194 सदर फर्रुखाबाद के सेक्टर सोता बहादुरपुर में जिला महासचिव श्री इलियास मंसूरी ने स्वयं पहुँचकर बूथ कमेटियों का गठन किया इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला सचिव/जोन प्रभारी निज़ाम अंसारी, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विमल प्रताप सिंह चौहान, ब्लाॅक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, सेक्टर प्रभारी वसीम अंसारी, सेक्टर प्रभारी जियाउल हक, जिला सचिव यूथ ब्रिगेड अकलीम खाँ आदि पदाधिकारियों के साथ अन्य बूथ प्रभारी मौजूद रहे