GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
श्रीनगर में गुंडागर्दी करने वाले तीन युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार जानकारी अनुसार पौड़ी: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति से मारपीट और अभद्रता करने वाले तीन युवकों को श्रीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सीओ श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों मुकेश भट्ट (श्यामपुर, ऋषिकेश), मनीष बिष्ट (फरसू डूंगरीपँथ, श्रीनगर) और नवीन भंडारी (कोटधार, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी) को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।