GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रूखाबाद आज 15 अगस्त 2025, को 79 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन दिवस पर जनपद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरकार द्वारा नामित किए गए श्री सुरेश राही जी मा0 कारागार राज्य मंत्री द्वारा सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया उसके बाद फतेहगढ़ स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम के आरंभ में कलेक्ट्रेट प्रांगण में माननीय मंत्री महोदय द्वारा सर्वप्रथम पांच दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया । उसके बाद एक सुपर सीडर, एक मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल और और एक आलू खुदाई की मशीन की चाबियां तीन किसानों को प्रदान की गई मुख्य कार्यक्रम के पूर्व माननीय मंत्री जी द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और उद्योग विभाग द्वारा अपने उत्पादों के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया माननीय मंत्री जी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की प्रशंसा की और उन्हें और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया कलेक्ट्रेट सभागार में सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई । जिलाधिकारी द्वारा माननीय मंत्री महोदय सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को पुष्प और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया । माननीय मंत्री जी ने सभागार में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजन उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इसके बाद ग्राम पंचायत और नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया गया मा0मंत्री जी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को वितरण का कार्य माननीय मंत्री महोदय के कर कमल से संपन्न हुआ इसके अंतर्गत 10 लाभार्थियों को टैबलेट, दो लाभार्थियों को आवास की चाबी ,5 लाभार्थियों को सी0एम0 युवा योजना के अंतर्गत चेक 5 लाभार्थियों को दिया गया , उद्यान विभाग के चेक 5 लाभार्थियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान की स्वीकृति पत्र और 5 लाभार्थियों ड्रिल को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 329 समूह के सापेक्ष 19 करोड़ की सीसीएल धनराशि का चेक प्रदान किया गया कॉविड महामारी के अंतर्गत मृतक हुए रोडवेज में परिचालक की विधवा श्रीमती सरिता सिंह को 50 लाख के राहत का चेक प्रदान किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के राष्ट्रकवि और साहित्यकार डॉ शिव ओम अंबर और इतिहासकार श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए इसके अतिरिक्त माननीय विधायक कायमगंज माननीय विधायक अमृतपुर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया माननीय और सांसद फर्रुखाबाद महोदय और जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने अपने विचार व्यक्त किया मुख्य अतिथि माननीय मंत्री महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में आजादी की लड़ाई में अपने को कुर्बान करने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों का आवाहन किया कि हमें इस आजादी को संभाल के रखना है और ऐसे तत्वों से सावधान रहना है जो देश के बांटने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने की कोशिश कर रहे ।हैं ।