जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने बाले पंखियन की मड़ैया तहसील सदर फर्रूखाबाद व तीसराम की मड़ैया तहसील अमृतपुर का निरीक्षण किया गया।
GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रूखाबाद,आज 2 अगस्त को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी और आरती सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने बाले पंखियन की मड़ैया तहसील सदर फर्रूखाबाद व तीसराम की मड़ैया तहसील अमृतपुर का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा गाँवो में पहुँचकर सभी ग्रामीणों से संबाद कर उनसे बाढ़ से होने बाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की गई व सिचाई विभाग को गाँवो को कटान से बचाने के लिये आवश्यक व प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये गये, उपजिलाधिकारी को संवंधित गाँवो में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये, चिकित्सा विभाग को संवंधित गाँवो में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये इस अवसर पर संवंधित उपजिलाधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।