GSP न्यूज़ चैनल नाजिम खान क्राइम ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
फर्रूखाबाद,आज 02 अगस्त 2025 को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 62,पुलिस की 27,विकास विभाग की 19,विद्युत विभाग की 06, पूर्ती विभाग 04, व अन्य विभागों की 13 शिकायते कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,पी0डी0 डी0आर0डी0ए0 उप जिलाधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।