GSP न्यूज चैनल सलमान खान जिला संवाददाता फर्रुखाबाद कमालगंज की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद किसानों की समस्याओं और लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर किसानों की अधिग्रहण की गयी भूमि को बाजिब दाम ना दिये जानें से आक्रोशित किसान यूनियन नें कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया इसके साथ ही डीएम को संबोधित मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में दर्जनों भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पंहुचे जहाँ उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नही करने दिया गया गेट नम्बर 1 बंद कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट पर ही अपना बैनर लगाकर प्रदर्शन शुरू किया जिलाध्यक्ष नें कहा कि जिले को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे की आवश्यकता नही है केबल इटावा-बरेली हाई-वे काजलालाबाद तक 4 या 6 कर चौड़ीकरण कर दिया जाये जिससे गंगा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे जिले से जुड़ जायेंगे इसके साथ ही कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की जा रही है उनका सर्किल रेट कम है| यदि चार गुना भी किसानों को दिया जाये तो भी उनका भला नही होगा सर्किल रेट का निर्धारण किसानों के साथ बैठकर किया जाये जिलाध्यक्ष नेकहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के तीन कट दिये जा रहें है, जिसमे नीम करौली, बरौन,राजेपुर के गाँधी के निबिया चौराहे के पास कट दिये गये हैं जिनको काफी घुमाकर बनाया जा रहा है, जिससे किसान की काफी भूमि जा रही है लिहाजा लिंक एक्सप्रेस-वे पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समांतर की कट बनें जिससे किसानों का कम नुकसान होगा सेन्ट्रल जेल चौराहा से याकूतगंज मार्ग से हरितपट्टी हटानें की मांग महायोजना के तहत सेन्ट्रल जेल चौराहे निनौआ, रम्पुरा होते हुए सड़क याकूतगंज जायेगी| जिसमे मध्य सड़क से 30 मीटर सड़क व उसके बाद 30 मीटर हरित पट्टी निर्धारित की गयी है लिहाजा भाकियू नें केबल सड़क की जगह लेनें की और हरित पट्टी खत्म करने की मांग की गयी है