GSP न्यूज़ चैनल नाजिम खान क्राइम ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
फर्रूखाबाद, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट कमाण्डर कौशलेंद्र सिंह राठौर चिकित्सालय फतेहगढ़, ए0एन0एम0ट्रेनिग सेंटर व पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि हॉस्पिटल में सभी व्यवस्थायें दुरुस्त करा कर हॉस्पिटल को क्रियाशील किया जाये जिसमें हॉस्पिटल में उपलब्ध सुबिधाओं का आम जनमानस को लाभ मिल सके इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा ए0एन0एम0 ट्रेनिंग सेंटर पहुँचकर वहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ए0एन0एम0 से उनको दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की व कहा कि ट्रेनिंग पूरी कर बेहतर तरीके से मरीजो की सेवा करे, इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया व वहाँ पर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिये ई0ओ0 को निर्देशित किया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ए0सी0एम0ओ0 व ई0ओ00 नगर पालिका मौजूद रहे।