GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार जिला संगठन द्वारा पुराने समाजवादियों को सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है इसी क्रम में जिला सचिव स.मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद राधेश्याम सविता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला महासचिव समाजवादी साथियों के साथ पार्टी संस्थापक सदस्य, प्रथम जिला कार्यकारिणी में सचिव से शुरु हुई राजनैतिक यात्रा जेल विजिटर और सभासद के रूप में समाजिक दायित्वों का निर्वहन करने श्री मोहम्मद हसीन खान के घर पहुँचे, उन्हें माल्यार्पण एंव शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया पुराने राजनैतिक खिलाड़ी मोहम्मद हसीन खान ने चर्चा के दौरान बताया कि राजनीति में संघर्ष और जनसेवा ही एक मात्र विकल्प है सफलता का। उन्होंने बताया कि संघर्ष के क्रम में जीवन में कई बार राजनैतिक आंदोलनों में जेल जाना पड़ा, लेकिन सरकार बनने पर फिर नेताजी ने उसी जेल का विजिटर बना दिया, ये था सम्मान जो पार्टी, जो नेता, जो संगठन अपने कार्यकर्ताओं और संघर्ष के साथियों का सम्मान देता है, सामाजिक रूप से नैतिकता में कोई नहीं हरा सकता पीडीए परिवार अब जाग्रत हो चुका मा० अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 2027 में प्रचंड बहुमत से समाजवादी पार्टी सरकार बनेगी पार्टी के जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने हसीन खान से अनुरोध किया कि पार्टी आपसे मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझावों की अपेक्षा रखती है। मोहम्मद हसीन खान ने महासचिव को भरोसा दिया कि हम जैसे भी हैं जिस लायक हैं जीवन के अंतिम दिन तक पार्टी के हैं और यथा संभव सहयोग भी करते रहेंगे वार्ता के दौरान श्री अफजाल अहमद फारुकी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, श्री चांद मोहम्मद खान जिला उपाध्यक्ष /पूर्व महानगर अध्यक्ष, श्री बृजेश पाल जिला उपाध्यक्ष, श्री मुदस्सर खान सभासद, श्री रामपाल सिंह जिला सचिव/फ्रंटल प्रभारी, श्री शिव शंकर शर्मा जिला सचिव/ सदर विधानसभा प्रभारी, श्री मुजाहिद अंसारी महानगर अध्यक्ष युवजन सभा की गरिमामयी उपस्थिति रही जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष जी के निर्देशानुसार वरिष्ठजनों के सम्मान की ये मुहिम अनवरत जारी रहेगी।