GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद 
जरुरी संदेश फर्रुखाबाद के हर नागरिक हेतु
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के नृत्वय में
अजय कुमार बाबू जे ई चौक क्षेत्र फर्रुखाबाद ने कहा कि
बिजली जाते ही फ़ोन ना करे, कृपया हादसे से बचने हेतु निम्न सावधानियां बरतें:-
👉 बिजली के खंभों को छुने से बचें।
👉 बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को दूर रखें।
👉 यथासंभव बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करें।
👉 नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें।
👉 खेत की मेड़ पर यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करें।
👉 बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही है तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज (लाइनमैन), जे.ई, संबंधित सब स्टेशन पर सूचना दीजिये ।
👉 यदि बारिश में खंभे पर तेज स्पार्क हो रहा हो और आस पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचें व दूसरों को भी सावधान करें ।
👉 यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हों तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचें।
👉 ट्रांसफार्मर, लाइनो पर डंडे से या किसी और चीज से कुंडी नहीं डाले, हेवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से बड़ा हादसा हो सकता है 👉 किसी भी बड़े वाहन की छत परबैठकर यात्रा न करें ।
👉 यदि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के उपर से नीची हो Back तुरंत अपने फीडर इंचार्ज (लाइनमैन), जे.ई. या फिर सब स्टेशन पर सूचना दीजिये ताकि समय पर सुधार हो सके ।
👉 बिजली खंभों को चारदिवारी या बाउंड्री वाल में अतिक्रमण ना करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है।
👉 घर में उपकरण अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें ।
👉 घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिंग जरूर कराएं व अपने उपकरण को उससे जोड़े रखें।
👉 अपने सभी स्विच, एमसीबी, इएलसीबी उच्च कोटि की ही काम में लावे व लगावें ।
👉 बगैर जानकारी के किसी भी उपकरण को छुने या खोलने से बचें ।
👉 यदि कोई व्यक्ति बिजली के गिरफ्त मे हो तो तुरंत उसे बचाने हेतु निम्न कार्य करें — 👉 सबसे पहले अपने आपको किसी सुखी जगह पर होना सुनिश्चित करें, फिर अपने जूते, जो भीगे ना हो, कोई भी धातु लगे ना हो, वह पहने, फिर किसी इंसुलेटेड डंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हों) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करें,यदि शॉक घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करें 👉 व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाए।
बारिश के इस मौसम में यदि बिजली गुल होती हैं तो हंगामा ना करे शांत रहे, ये सोचिए कि आप बारिश में भीगने से भी डरते हो, उन विपरित परिस्थितियों में भी कोई आपके लिए किसी खंभे पर या सब स्टेशन पर बिजली तारों से जूझ रहा होता है
