फर्रूखाबाद, आज 13 मई 2025, को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा प्रा0 विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर व प्रा0 विद्यालय सोता बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
फर्रूखाबाद, आज 13 मई 2025, को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा प्रा0 विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर व प्रा0 विद्यालय सोता बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर में पंजीकृत 320 बच्चों के सापेक्ष 180 बच्चें उपस्थित पाये गये, पठन पाठन का स्तर ठीक पाया गया,जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा के स्तर को और अच्छा करने व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिये निर्देशित किया गया प्रा0विद्यालय सोता बहादुरपुर में पंजीकृत 176 के सापेक्ष 109 बच्चें उपस्थित पाये गये,साफ सफाई का अभाव पाया गया, मिड डे मील की गुडवत्ता सही नही पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व तत्काल सभी व्यवस्थाये सही कराने के निर्देश दिये गये।