जिला हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाये। वादों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। चकबंदी कार्य के दौरान किसानों से नियमित संवाद किया जाये। इस अवसर पर डीडीसी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, एसओसी चकबंदी पीसी उत्तम व अन्य सम्बंधित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।