GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद,राष्ट्रीय लोक अदालत में परस्पर सुलह समझौते से 100042 मामले निस्तारित कर 25689511 की रिकॉर्ड धनराशि जमा कराई गई फतेहगढ़ फर्रुखाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फतेहगढ़ फर्रुखाबाद अंतर्गत में नवागंतुक जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में आज शनिवार को पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में परस्पर सुलह समझौते से 100042 मामले निस्तारित कर 25689511 की रिकॉर्ड धनराशि जमा कराई गई। यह जानकारी आज न्याय विभाग प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में फर्रुखाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज शनिवार को जनपद न्यायालय फतेहगढ़ परिसर में नवागंतुक जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिले के न्यायिक एवं अन्य अधिकारी, प्रधान न्यायाधीश जमशेद अली बार एसोसिएशन महासचिव कुंवर सिंह यादव एवं विद्वान अधिवक्तागण तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं अन्य प्रशासनिक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए तथा संबंधित पक्षकारों से परस्पर सुलह-समझौता करते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। जिले के 118 बैंकों की वसूली के मामलों को निस्तारित करते हुए 15222487 रुपए की धनराशि बैंकों को प्राप्त कराई गई। इसी क्रम में 31953 विद्युत बिलों के मामलों को निस्तारित किया गया। प्रधान न्यायाधीश जमशेद अली एवं श्रीमती अंजू कंम्वोज अपर न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय द्वारा 50 पारिवारिक/वैवाहिक बातों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 12 पति पत्नियों को साथ रहने के लिए विदा किया गया। इस लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकार अधिनियम संतोष कुमार तिवारी द्वारा 24 वादों का निस्तारण किया तथा 2025000 की धनराशि प्राप्त कराई गई इस दौरान जिला उपभोक्ता अध्यक्ष नरेश कुमार द्वारा 09 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों, कार्यालयों द्वारा अलग-अलग चिन्हित कर लंम्वित 3669 मामलों में से 3171 एवं प्री लिट्टीगेशन के 97479 मामलों में से 96849 मामले निस्तारित किए गए। विश्व प्रकार 10970 मामलों में से 100042 मामलों का निस्तारण करके कुल 25689511 रुपए की धनराशि जमा कराई गई। इस लोक अदालत में विभागध्यक्षो एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण हुआ यहां आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज सुश्री शैली राय, अभिनितम उपाध्याय एससी /एसटी विशेष न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, मेराज अहमद अपर जिला जज कक्ष संख्या नौ के अलावा अन्य सभी अपर जिला जज, न्यायिक अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी गणो ने राष्ट्रीयलोक अदालत में अपना अपना योगदान किया। अंत में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के समापन कार्यक्रम पर जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार एवं अपर जिला जज/संजय कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आभार व्यक्त किया