GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
डॉ,समीर राजा एडवोकेट ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को निशुल्क राष्ट्रसेवा में पत्र भेजा आज डॉ समीर राजा एडवोकेट निवासी भोलेपुर बेवर रोड जनपद फतेहगढ़ फर्रुखाबाद द्वारा माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को एवं रक्षा मंत्रालय को ई मेल, पंजीकृत डाक व पोर्टल आदि संचार के सभी माध्यमों से पत्र भेज कर निशुल्क राष्ट्रसेवा हेतु पाकिस्तान से युद्ध में प्रतिभाग करने हेतु बॉर्डर पर भेजे जाने तथा अपनी देहदान हेतु अनुरोध किया गया पूर्ण आशा है की माननीय का बुलावा पत्र शीघ्र प्राप्त होगा डॉ समीर राजा एडवोकेट ने कहा कि मुझे गर्व है अपने हिंदुस्तान की सेना पर जो देश के लिए लड़कर देश की रक्षा करते हैं हम सभी भारतवासीयो की रक्षा करते हैं हमारा कर्तव्य यही रहे कि हम सभी देशवासियों को भारत की सेवा करने वाली सेना के साथ उनका मनोबल बढ़ाए और उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करें जो अपना घर बार छोड़कर अपने परिजनों को छोड़कर अपनी जान हथेली पर रखकर हमारी जान बचा रहे हैं डॉ समीर राजा ने सभी देशवासियों से कहा हम सब भारतवासी एक है और एक रहे