वार्ड नंबर 31 फुरकान अहमद खान सभासद के क्षेत्र में मोहल्ला हांता मँझले खां भीकमपुरा फर्रुखाबाद में स्थाई लोगों को हैंड पंप ना लगने पर हो रही है काफी दिक्कत
GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
वार्ड नंबर 31 फुरकान अहमद खान सभासद के क्षेत्र में मोहल्ला हांता मँझले खां भीकमपुरा फर्रुखाबाद में सगीर अहमद एडवोकेट के निवास से लेकर जुगनू खान के निवास तक लगभग 26 आवास बने हुए हैं जिसमें कई गिरिश्तिया रह रही है पर अभी तक इस गली में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद द्वारा पानी का साधन नहीं किया गया नगर पालिका द्वारा जो पाइपलाइन बिछाई गई है कई मोहल्लों में पर इस गली में ऐसा नहीं हुआ अभी तक पानी का साधन नहीं है मोहल्ले वालों का कहना है कि यहां पर एक हैंडपंप लगा दिया जाए जो की पानी की समस्या का समाधान हो सके इस मोहल्ले के निवासी इंतजार खान ने बताया कि गली में कई वर्ष पहले एक हैंडपंप नगर पालिका द्वारा लगा दिया गया था जो कि अब कई वर्षों से वह हैंड पंप खराब हो चुका है वही मोहल्ले के निवासीयो का कहना है कि आने वाले समय में बहुत ज्यादा गर्मी का मौसम होगा और हम सबको पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होगी हम सभी लोग चाहते हैं नगर पालिका द्वारा जल्द से जल्द यहां पर एक हैंडपंप लगाया जाए जो कि पानी की समस्या का समाधान हो सके।