फर्रुखाबाद आज टीम हुई रवाना गायत्री इंटरनेशनल स्कूल नियर गुड़गांव देवी मंदिर की क्लास 10 वीं की छात्रा अर्पिता भारद्वाज और क्लास 5 वीं का छात्र प्रबल भारद्वाज का चयन चौक स्टेडियम में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है इस पर स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, डायरेक्टर देवांश अग्रवाल, और प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बधाई दी और कहा कि इन बच्चो को मेरी शुभकामनाएं हैं कि बच्चे अपने कराटे क्षेत्र में इतनी ऊंचाई पर पहुंचाए जहां पर गर्व हो की आज हमारे बच्चे कितनी ऊंचाई पर है मेरा आशीर्वाद है यह पहुंचेंगे । प्रधानचर्या राजकुमार शर्मा ने कहा कि यह सब इनके कोच की मेहनत है क्योंकि कोच की बजाय से स्टूडेंट तरक्की करता है मेरी शुभकामनाएं इनके कोच पारस भारद्वाज को देता हूं जिनके द्वारा यह संभव होता है इस पर कोच पारस भारद्वाज ने कहा यह सब स्कूल के सपोर्ट करने के कारण हो पता है नहीं तो स्कूल के बच्चे ऐसा नहीं कर पाते है उन्होंने कहा कि मैं स्कूल का बहुत बहुत आभारी हूं कि वो इतना सपोर्ट करते हैं और उन्होंने कहा कि यह स्कूल पढ़ाई के साथ साथ खेल को आगे बढ़ते हैं क्योंकि इनका कहेन है कि बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेल भी करना चाहिए जिससे यह मानसिक और शारीरिक दोनों में मजबूत हो इनके कोच पारस भारद्वाज ने बताया कि इनके साथ फर्रुखाबाद के पाखी सक्सेना , उमंग , अभय , शौर्य , ऋतिक , सुनदम , देव , रिद्धि ,बेस्नवी वर्मा , वैष्णवी चतुर्वेदी, तनिष्का , श्रेष्ठ, चेतन , वेदांत, सक्षम , आरव रस्तोगी भी जा रहे हैं ।करते एसोसिएशन ऑफ फर्रुखाबाद के सचिव पारस भारद्वाज ने पूरी टीम बधाई दी जो कि आज रवाना हुई ।