GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद पुलिस नें चैन लूट कर भागने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया दो आरोपियों ने अपनी शादी का कर्जा चुकाने हेतु चैन लूट कर घटना को अंजाम दिया
बीते दिन रविवार 20 अप्रैल को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पूरननगला निवासी अनुपम पत्नी राजेन्द्र सिंह यादव नें थानें में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमे दर्शाया गया कि अनुपम अपने 7 माह के बच्चे की दवा लेनें चौक फर्रुखाबाद जा रही थी बाइक भतीजा हर्ष यादव चला रहा था उसी दौरान चौकी रायपुर क्षेत्र कायमगंज बाई पास पर रस्तोगी पेट्रोल पम्प के निकट सफेद अपाचे पर दो व्यक्ति आये और झपट्टा मारकर चैन तोड़ कर भाग गए चैन का पैडल अनुपम के हाथ में ही रह गया आरोपी जसमई की तरफ भाग गये थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की जाँच में उमनबीर पुत्र दलवीर निवासी बुढनपुर मऊदरवाजा, व स्मोद उर्फ यश पुत्र मनोजकुमार निवासी कूकपुरा जैथरा एटा को लगभग 10 घंटे के अंदर थानाध्यक्ष बलराज भाटी व उप निरीक्षक श्री नरसिंह सिंह , व मुoआo मनोज कुमार, काo गौरव काo विकास ,पुलिस टीम नें गिरफ्तार किया और फतेहगढ़ पुलिस लाइन कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक के सामने पेश किया उमनबीर ने बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2025 को हुई थी शादी में तीन लाख का कर्जा हो गया बहन की शादी 4 मई 2025 को है कर्जा चुकानें हेतु उसने लूट की घटना को स्मोद उर्फ यश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और महिला की चैन लूट ली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने घटना का पुलिस लाइन में खुलासा किया और थाना अध्यक्ष बलराज भाटी की पीठ थपथपाकर बधाई दी और ₹2000 रुपए का पुष्कार दिया