GSP NEWS चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद भूमि विवाद द्वारा बुजुर्ग नें घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी सूचना पर पंहुची कोतवाली पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत के ग्राम स्वामी नगला निवासी 70 वर्षीय दीन दयाल बाथम नें बीती रात घर के भीतर छत की सरिया में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी रविवार सुबह लगभग 7 बजे चमेली देवी नें पति का शव फांसी पर लटका हुआ देखा जिससे परिजनों में चीखपुकार मच गयी चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गयी सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद शुक्ला, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर तत्काल पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया मिली जानकारी अनुसार भूमि को लेकर परिजनों में आपसी विवाद था जिससे तनाव में आकर दीनदयाल बाथम नें फांसी लगाकर जान दे दी कोतवाली विनोद शुक्ला नें बताया कि पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही हैं