GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/हजरत छोटे बड़े सरकार बसाऊंन बाबा के उर्स को मनाया गया साबिर अली सज्जादा नशीन ने लोगो को लंगर तस्कीम किया हिंदू मुस्लिम के प्रतीक एकता दिखाई दी थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद के निकट मोहल्ला शमशेर खानी व बहादुरगंज में छोटे बड़े सरकार बदायूं वाले बसाऊंन बाबा का उर्स बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मनिकपुर वाले मरहूम सज्जाद नशीन गुलशन मियां के पोते साबिर अली सज्जाद नशीन ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स मनाया साबिर अली ने का बताया कि हमारे दादा मरहूम सज्जादा नशीन गुलशन मियां उर्स मनाया करते थे उन्हीं के नक्शे कदम पर आज भी हम सभी लोग मिलकर उर्स मुबारक वैसाख की पहली दिन जुम्मेरात को उर्स मनाया करते हैं फर्रुखाबाद जिले में यह उर्स लगभग 15 वर्ष से हम मनाते हुए आ रहे हैं हर्ष वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्वक उर्स मनाया गया जिसमें अलीगढ़ के कव्वाल और फर्रुखाबाद के कव्वाल बुलाए गए जिन्होंने अपनी अच्छी आवाज के साथ कव्वाली को सुनाया आपको बताते चले की साबिर अली सज्जादा नशीन उर्स के लिए लगभग एक वर्ष पहले से ही मज़दूरी मेहनत करने में लग जाते हैं मेहनत करके अपने निजी जायस पैसे से ही उर्स करवाते हैं जिसमें दाल और तंदूरी रोटी बनवाकर अपने हाथों से स्वयं लोगों को घर-घर देकर आते हैं सभी को लंगर क्षेत्र में बांटते हैं क्षेत्रवासी साबिर अली की प्रशंसा करते हुए नजर आते हैं इस उर्स में विभिन्न विभिन्न जगहों के व अन्य जनपद के लोग भी शामिल होकर उर्स मनाया करते हैं वही शाहजहांपुर के निवासी अमीन अली भी उर्स में शामिल हुए साबिर अली ने सभी लोगों का तहे दिल से स्वागत किया