सूबेदार राकेश कुमार सागर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यूपी में दलित समाज को कांग्रेस से जुडने व कांग्रेस को मजबूत करने/ पुनः सशक्तिकरण का अहसास कराने का सकारात्मक सदेश दिया था
GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद के निडर सत्य परनिर्भर हो कर बोलने वाले सूबेदार राकेश कुमार सागर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुजावि ने कहा कि 2014 के आम चुनाव एवं दिल्ली में मोदी सरकार बनने के बाद यूपी सहित देश भर में जब कांग्रेस ने राजू साहेब की अध्यक्षता में एससी विभाग की पुनः स्थापना की तब यूपी में प्रभारी श्री क्रिस्टोफर तिलक जी की मेहनत एवं सूझ बूझ से एक बहुत ही अच्छी टीम तैयार हुई थी जिसका नेतृत्व श्री भगवती चौधरी, पूर्व विधायक ने किया था। इस टीम द्वारा भीम ज्योति यात्रा पार्ट वन एंड पार्ट 2 ने कभी मेहनत कर यूपी में दलित समाज को कांग्रेस से जुडने व कांग्रेस को मजबूत करने/ पुनः सशक्तिकरण का अहसास कराने का सकारात्मक सदेश दिया था। इस टीम को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री और उनके बाद श्री राज बब्बर से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ था जिसकी बदौलत इस टीम ने बहुत अच्छा काम कर एससी विभाग को यूपी कांग्रेस का सर्वश्रेष्ठ विभाग बना दिया था । इस टीम से कई अच्छे दलित नेता उभरने की संभावनाएं थी लेकिन कुछ बडे नेताओं की इस टीम को नजर लग गई क्यों कि वह यह काम दशकों में नहीं कर पाए जो इस टीम ने दो साल में ही कर दिया था। जिसके चलते इस पूरी टीम को जानबूझकर साजिशन बर्बाद कर दिया गया । इस टीम द्वारा लखनऊ में 2016 में दलित कांन्क्लेव भी आयोजित कराया था जिसमें श्री राहुल गाँधी सहित राष्ट्रीय स्तर के कई दलित नेता शामिल हुए थे। इस टीम में नेतृत्व पोटेंशिअल वाले कई चेहरे थे जिन्हें बाद में उपेक्षित कर उनका सदुपयोग न करके दलित नेतृत्व उभरने से पहले ही दफना दिया गया । उसके बाद आज तक यूपी में एससी विभाग की उस तरह की ऊर्जान्वित टीम तैयार नहीं हो सकी तमाम जद्दोजहद के बाबजूद भी