GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद,अंकुर मिश्रा एडवोकेट अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई भारत के संविधान के रचयिता एवं समाज सुधारक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर नगला दीना फतेहगढ़ स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला देवी एवं कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एडवोकेट ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला,अनिल मिश्रा (निजी सहायक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी), अम्मार अली जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस, खालिद उस्मानी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,वरूण त्रिपाठी जिलाध्यक्ष विधि बिभाग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसिफ खान, पी सी सी सदस्य डालचंद्र कठेरिया,संतोष गुप्ता जिलाध्यक्ष व्यापार सभा,शिवाशीष तिवारी यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष पति, अतीक सलमानी,शुभ दीक्षित, रोहित वर्मा, संजीव शर्मा, वात्सल्य मिश्रा,शबबू, कौशलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।