GSP NEWS चैनल खलील खान जिला संवाददाता फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
मोहम्मदाबाद। फर्रुखाबाद अनियंत्रित होकर रोडवेज बस ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे बनें नाले में घुस गई। काफी बड़ा हादसा होने से टला बस में बैठे कुछ सवारीयो के हल्की चोटें आईं हैं।शनिवार को फर्रुखाबाद डिपो की बस 41 सवारियां बैठाकर इटावा से फर्रुखाबाद की ओर आ रही थी। उसी समय इटावा-बरेली हाईवे पर किलमापुर गांव के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। बस सड़क से नीचे उतरकर सड़क किनारे बने नाले को फांदती हुई सड़क किनारे बनी दुकानों के पास रुकी। इससे काफी बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार कुसमरा निवासी कुलदीप, बेवर निवासी शाहिद अली, पत्नी रिजवाना, अलावलपुर निवासी शशांक के अलावा ज्ञानेंद्र चुटहिल हो गए।कुछ सवारीयो का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। नाले पर चढ़ने के बाद बस के पिछले पहिए नाले में फंस गए। आवास विकास निवासी बस चालक योगेंद्र ने बताया की ई-रिक्शा बचाने के चक्कर में बस को दूसरी तरफ मोड़ा था। तभी बस अनियंत्रित हो गई। परिचालक संजू ने बस में सवार सवारीयो को दूसरी बस से फर्रुखाबाद भिजवा दिया गया