GSP NEWS चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
थाना अमृतपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 12 बीघा फसल जलकर राख हो गयी आंधी व तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाईयों की गेंहू की 12 बीघा फसल जलकर राख हो गयी आकाशीय बिजली गिरनें से एक ग्रामीण झुलस भी गया थाना अमृतपुर क्षेत्र के गूजरपुर पमारान निवासी राम प्रकाश भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष हैं रामप्रकाश व उनके भाई ओम प्रकाश के 12 बीघा गेंहू की कटी फसल का ढेर खेत में लगा रखा था उसी ढेर से कुछ दुरी पर रामप्रकाश का भाई ओमप्रकाश चरपाई डालकर सो रहा थाअचानक तेज आंधी व तूफान के साथ बारिश हुई आकाशीय बिजली गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आनें से 12 बीघा गेंहू की फसल तो जली उसी समय पास लेटे ओमप्रकाश भी झुलस गये सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुश्री मीनू शाक्या ने मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल की कुछ देर बाद बारिश होनें से आग बुझ गयी उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किसानों को हुई क्षति का आंकलन कराकर लेखपाल को सहायता राशि देने के लिए निर्देशित किया गया है।