GSP न्यूज़ चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
हापुड़ के जिला हरिपुर पर आवासीय योजना की स्वीकृती शासन से मिल गयी है। हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने योजना के लिए 145 करोड का बजट स्वीकृत किया था। जिसके लिए डीएम प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई थी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा वी सी गौड ने बताया कि हरिपुर आवासीय योजना को शासन ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारिकरण में 145 करोड के सापेक्ष 50 फीसदी धनराशि स्वीकृत हुई है। कालोनी विकसित करने को शेष रकम प्राधिकरण खर्च करेगा जोकि उसके राजकीय कोष में जमा है। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त जनपदों में आवासीय कालोनी विकसित करने के निर्देश पिछले दिनों दिये थे। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने जनपद के प्राचीन नाम से कालोनी विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कराया। जिसके लिए बाबूगढ नगर पंचायत क्षेत्र में जमीन मिली बेहतरीन लोकेशन में विकसित कालोनी में सुरक्षा व व्यवस्थाए प्राधिकरण दुरुस्त करायेगा। डीएम अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों से योजना को अमली जामा पहनाने को जमीन की खरीद -फरोख्त व प्रॉपर्टी डीलरों के फेर में ना आने की सलाह दी गई। जिसके लिए किसानो की सहमति भी मिल चुकी है। क्षेत्र में प्रचलित सर्किल रेटों का 4 गुना मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने का आधा कार्य प्राधिकरण कर चुका है। उपाध्यक्ष के अनुसार योजना अंतिम चरण में जारी है। प्राधिकरण द्वारा विकसित आनंद विहार व प्रीत विहार में आवासीय सपने संजोने से वाछित रही जनता को घर निर्माण का स्थान मिलेगा