GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद/आज कचेहरी फतेहगढ़ में कई दिनों से खराब पड़े हैंड पंपो को सही कराने को लेकर कचेहरी फतेहगढ़,फर्रुखाबाद के श्री सलीम राजा जी उपाध्यक्ष स्वयं वकीलों के साथ पहुंचकर एक लेटर पैड पत्र श्रीमान अपर जिलाधिकारी महोदय को दिया गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल प्रभाव से हैंड पंपों को ठीक कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने का आदेश सम्बंधित नाज़िर को पारित किया सलीम राजा एडवोकेट बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष ने पूर्व में टूटे पड़े रोड को लेकर एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी महोदय को दिया था जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्य किया गया सलीम राजा एडवोकेट बराबर अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं वही कचहरी परिसर में सभी वकील उनकी प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं