जिला मेरठ में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई घटना की रात उसने अपने बॉयफ्रेंड रईस को घर बुलाया। सोते हुए हरीश के मुँह पर तकिया रखा.. दोनों ने मिलकर गला दबाकर हरीश को मार डाला। प्रेमी रईस ने हरीश के दोनों हाथ कसकर पकड़े और पारूल ने तकिये से उसका मुंह दबा दिया। घुटन से हरीश काफी छटपटाया लेकिन उसकी जान नहीं गई। इस पर रईस ने एक हाथ से हरीश का मुंह दबाने के साथ ही दूसरे हाथ से उसके हाथ पकड़े थे। कुछ मिनट में ही हरीश की छटपटाहट बंद हो गई और मौत होने के बाद उसे खेत में फेंक दिया गया। यह सब खुलासा पकडे जाने के बाद रईस व पारुल ने पुलिस के सामने किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।