GSP न्यूज़ चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार की रिपोर्ट आज शाम लगभग 6:00 बजे अमानत गढ़ के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शादाब पुत्र अनीस, निवासी सुजडू, जिला मुजफ्फरनगर बाइक से देहरादून अपनी बहन के घर से वापस मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था की अमानत गढ़ फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर से मोटरसाइकिल टकरा गई और वह सड़क के दूसरी ओर जा गिरा गिरते ही वह सहारनपुर की ओर से आ रहे वहान की चपेट में आ गया कुछ लोगों का कहना है कि जिस वाहन से एक्सीडेंट हुआ वह ईटों का ट्रक था हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, पुलिस की जांच अभी जारी है। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि बाइक सवार की गर्दन हेलमेट में ही फसी रह गई और धड सर से अलग हो गया सूचना मिलते ही अमानत गढ़ चौकी थाना बुग्गा वाला उत्तराखंड की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रुड़की जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।