GSP NEWS चैनल जावेद उर्फ़ पप्पू अब्बासी फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/ बीते दिन ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय युवती की मौत हो गयी थी पर युवती की पहचान नही हो पायी थी आज शनिवार को पहचान होनें पर घर में कोहराम मच गया बीते दिन शुक्रवार को थाना कमालगंज के ग्राम उबरीखेड़ा क्रॉसिंग बुलबुल कोल्ड स्टोरेज के सामने शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई पर उसकी पहचान नही हो पायी थी शनिवार को मांझगाँव कमालगंज निवासी सतेन्द्र पुत्र बलवीर पोस्टमार्टम हाउस पंहुचे सतेन्द्र युवती की पहचान अपनी बहन 19 वर्षीय अनीसा के रूप में की सतेन्द्र नें बताया कि पिता बलवीर की मौत हो गयी थी जिससे अनीसा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी बीते दिन लगभग 1 बजे अनीसा बिना बताये घर से निकली और ट्रेन की चपेट में आ गयी मृतक की माँ धन देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया