GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
शमसाबाद/फर्रूखाबाद युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।थाना शमशाबाद अंतर्गत कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खाँ निवासी बादशाह का 22 वर्षीय पुत्र सुधांशु उर्फ पुनीत कुमार लोधी राजपूत सप्ताह पूर्व आलू की खरीदारी करने के लिए मोहम्मदाबाद क्षेत्र गया था वापसी के दौरान भोलेपुर मोहम्मदाबाद मार्ग पर गैसिंगपुर गांव के निकट एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना से युवक पुनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भिजवाया। युवक की हालत को गंभीर देखकर लोहिया अस्पताल के डॉ,ने कानपुर के हैलट अस्पताल के लिये रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर के हैलट अस्पताल से एंबुलेंस से देर शाम को मृतक के आवास पर पहुंचा। शव आते ही वहां पर शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की लाश को देखकर बाबा राम निवास दादी शिव दिव्य पिता बादशाह माता पुष्पा देवी भाई हिमांशु बहन सुंदरी फूट-फूट कर रोने लगे। शव यात्रा में जुटी भीड़ के साथ ढाई घाट के गंगा तट पर परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। मृतक के चाचा विजय कुमार ने बताया कि मृतक पुनीत कुमार इंटरमीडिएट का छात्र था उसने अभी जल्दी ही में यूपी बोर्ड परीक्षा में हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि मृतक पहलवानी करता था और पहलवानी में अच्छे पहलवान में उसकी गिनती हुआ करती थी। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक बहन भी थी, उसके पिता बादशाह कायमगंज तहसील में प्रशासनिक अधिकारी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुनीत आलू खरीदने एवं व्यापार से जुड़े हुए कार्य करते थे। पुलिस जानकारी अनुसार सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।