GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
आज एक मार्च 2025 को रमजान का चांद नजर आते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चांद का दीदार किया उसके बाद बाद बाजारों में काफी भीड़ देखने की रौनक नजर आई माहे ए रमजान इस्लाम के सबसे पाक और मुबारक महीने में से एक महीना है जो कि शाबान के बाद आता है दुनिया भर के मुसलमानो को रमजान का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है जो कि आखिरकार इंतजार खत्म हुआ आज पूरे भारत में जगह-जगह पर रमजान का चांद नजर आया है इसके बाद मुसलमानो में खुशी का एक माहौल है रात होने के बाद सुबह शहरी के वक्त रोजा रखा जाएगा कल से रोजेदार पांच वक्त की नमाज व तराबीह कायम करेंगे यह रमजान के रोजे 29 या 30 होते हैं उसके बाद ईद उल फितर ईद की नमाज अदा कर हर व्यक्ति एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देंगे। रमजान का महीना रहमतों और बरकतों का महीना है।