उत्तर प्रदेश के जिला मुज़फ्फरनगर में घर से कॉलेज के लिए निकली बी टेक छात्रा के साथ खेत में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु को अरेस्ट कर लिया हैं। आरोपी व पीड़िता दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। गैगरेप की घटना के बाद चरथावल थाने पर हिमांशु, सागर, सिद्दार्थ व् आदेश पर FIR कराई गई थी। इसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार किया है बाकी दोस्त अभी फरार हैं।