GSP न्यूज चैनल नन्द किशोर क्राइम ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद फर्रूखाबाद आज आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा कंपिल के धौपुरा में पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन कथा पंडाल व द्रोपदी कुंड का निरीक्षण किया गया। वहीं
निरीक्षण के दौरान कार्य की गुडवत्ता अत्यंत खराब पाई गई, चबूतरे की मोल्डिंग खराब पाई गई फर्श पर लगी टाइल्स चटकी पाई गई, लगाये गये कोटा स्टोन की क्वालिटी निम्न स्तर की पाई गई, साइड पर लगी रेलिंग की फिटिंग सही नही पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी व्यक्त की गई व समस्त कार्यो की तकनीक टीम बना कर जाँच कराने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।