कोतवाली फर्रुखाबाद के निकट मुहल्ला ग्राट गंज स्थित दरगाह हजरत सैयद कली शाह वारसी के 84वे तीनदिवसीय सालाना उर्स मुबारक का आयोजन सुबह कुरान खानी के साथ कियागया सुबह से ही जनपद के अलावा अन्य जनपद से भी आए हुए अकीदत मनदो व जायरीनों, मुरीदिनो के साथ मिलकर गुलाब जल से मजार ए मुबारक का गुस्ल स्नान किया गया सभी ने एक साथ मिलकर अपने देश भारत के लिए एकता और भाईचारे के लिए हाथ उठाकर अल्लाह से दुआ की और कल देर रात्रि को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफिल व नातिया मुशायरे का लुफ्त किया गया वहीं मुशायरे में मुकामी शायरों ने अपने अपने अंदाज़ में नातिया कलाम पड़ कर समा बांधा।बाद नमाजे ईशा सूफियाना महफिल ए समा का आयोजन किया गया जिसमें मुकामी व बहरूनी कव्वालो ने अपने अपने अंदाज़ में पुरी रात काफी अच्छा कलाम सुनाकर जायरीन झूम उठे।मुकामी कव्वाल मुन्ना मेहरबान ताज फर्रुखाबादी व कमालुद्दीन कव्वाल फर्रुखाबादी, इमरान ताज कव्वाल आगरा ने अपने अपने अंदाज़ में कलाम पेश कर समा बांधा। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं से लेकर बुजुर्ग नौजवान तक ने मजार शरीफ पर पहुंचकर हाजिरी लगाई और चादर चढ़ाकर मन्नते मुराद पूरी होने पर हाथ उठाकर अल्लाह पाक से दुआ मांगी दरगाह शरीफ के सचिव सरदार मीर खा, सदर हमदम शाह वारसी, मिनहाज मीर खा , ईशान खान ,असद खान लालू खान आदि मौजूद रहे।