GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
आज की रात का मुस्लिम समुदाय के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है वह रात में. मुस्लिम बंदे मस्जिदों और अपने घरों में शब ए बारात पर रात भर जागकर इबादत करेंगे. इसके साथ दरगाहों, कब्रिस्तानों में जाकर अपने परिजनों की कब्रों पर दरूद फातिहा पढ़ेंगे. वहीं घरों में औरतें और बच्चे भी नमाजें और कुरआन भी पढ़ा जाएगा. यह सिलसिला सुबह फजर की नमाज तक अलसुबह तक जारी रहेगा. शब ए बारात पर रोजा भी रखा जाता है.
आप को बतादे कि यह नफली रोजा है. इसे रखने से सवाब बेहद मिलता है. लेकिन न रखने पर कोई गुनाह भी नहीं पड़ता आज शब्बे ए बारात इबादत करने की रात हैं ये रात 14 वें या 15 वें शाबान की रात को इबादत की जाती है यह रात इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से शाबान के महीने में आती है और इसे शब्बे ए बारात और लैलतुल बारात के नाम से भी जाना जाता हैं आज 13 फरवरी दिन जुम्मे रात को शबे ए बरात की रात में जनपद के हर कब्रिस्तान पर मुस्लिम समुदाय के लोग जाकर अपनी मरहूम परीजनों की कब्र पर पहुंच कर फातिया और दरूद पढ़ते हैं वहीं आज वार्ड नंबर 31 भीकमपुरा फर्रुखाबाद फुरकान अहमद सभासद के आवास के निकट बेरियों वाला कब्रिस्तान में फुरकान अहमद सभासद के द्वारा कब्रिस्तान को स्वच्छ क्या गया क्षेत्रवासियों ने आकर कब्रिस्तान में अपने परिजनों की कब्र पर फातिया और दरूद पढ़ा और उनकी रूह को हर मुसीबत से महफूज रहने की अल्लाह पाक से दुआ की आज पूरे प्रदेश में हर मस्जिद व हर घर में मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत करते नजर आएंगे क्योंकि यह रात सबसे ज्यादा अहम और बरकत वाली रात मानी जाती है इस रात में अल्लाह पाक सभी लोगों का वक्त मुकर्रर करता है किसको कितना समय दिया जीने का और मरने का आज की रात में सभी लोग का हिसाब किया जाता हैं