
कंपिल/फर्रूखाबाद
सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शीतलहर के चलते सर्दी जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी। गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा गया।
कायमगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत जिजौटा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बुधवार को लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान रामादेवी सर्वेश चौहान जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में चिकित्सक डॉ0 शिवम त्रिपाठी ने सर्दी जुकाम बुखार खांसी बीपी शुगर के 240 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरण की। इसके अलावा न्यूरो हड्डी नाक कान गला रोग के मरीजों का उपचार कराया। गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्साधीक्षक डॉ0 मंगल पांडे ने उपचार कर भर्ती किया। नितिन गंगवार ने बताया कि सीपी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ0 अतिथि तिवारी व जनरल सर्जन डॉ0 अभिनव तिवारी द्वारा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक फ्री ओपीडी की जाती है। आसपास के जनपदों व क्षेत्र से आने वाले गरीब असहाय मरीजों को निःशुल्क सुविधा मुहैया कराई जाती है। प्रमुख समाजसेविका व हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ0 मिथलेश अग्रवाल के निर्देशन में प्रत्येक बुधवार को क्षेत्र के अलग-अलग गाँवो में निःशुल्क शिविर का आयोजन होता है।
इस दौरान भाजपा नेता निशांत गुप्ता अरविंद सिंह नरेश सिंह रामकरण राघवेंद्र सिंह ध्रुव सिंह शैलेंद्र सिंह दिलदार सिंह गोपी सक्सेना विमला देवी ऋषभ सिंह शैलेंद्र फौजी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
