
कायमगंज। आतिफ अली खां
मंगलवार सुबह नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राजकुमार ईरिक्शा से परिजनों, आसपास लोगों के साथ जनपद कासगंज के गांव बहादुरनगर स्थित भोले बाबा के आश्रम जा रहे थे। जब वह राजा का रामपुर कासगंज मार्ग पर गांव गढ़ि़या के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रहे लकड़ी भरे ट्रेक्टर ने ओवरटेक किया। इसी बीच चालक ने ईरिक्शा सड़क किनारे उतारने का प्रयास किया। तभी उसका पहिया सड़क किनारे गड्ढे में चला गया, जिससे ईरिक्शा पलट गया। सवारियां दब गई। चीख पुकार मच गई। मानसी की गोद में बैठा सात माह का उसका पुत्र ऋषभ दबकर घायल हो गया। जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। राहगीरों ने ईरिक्शा को सीधा कर सभी को मशक्कत के बाद बाहर निकला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ऋषभ को निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया ऋषभ उसका इकलौता पुत्र था। परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बुलौरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार भाई, बहन घायल,प्रैक्टिकल देने जा रही थीं दोनो छात्राए
कायमगंज।
क्षेत्र के नीबलपुर गांव निवासी सनोज राजपूत अपनी बहन आकांक्षा व आशिकी को बाइक पर बैठाकर नगर के एक कालेज में प्रैक्टिकल दिलाने जा रहा था। जैसे ही वह नगर के बाईपास स्थित पितौरा बेरिया तिराहे के पास पहुंचा तभी सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार भाई व दोनो बहने दूर जा गिरी और कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा कर खड्ड में जा गिरी।
धमाके की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच चालक बुलौरो छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बुलौरो को कोतवाली पहुंचा गया। हादसें की जानकारी घायलों की मां मोरश्री अस्पताल पहुंची।इधर प्राथमिक इलाज के बाद सनोज की गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रोडवेज बस की टक्कर से महिला स्वास्थ कर्मी समेत तीन घायल
कायमगंज।
कम्पिल क्षेत्र के गांव त्योरखास निवासी अभिषेक की पत्नी शिप्रा सक्सेना महिला स्वास्थ कर्मी है। दंपति अपनी पुत्री क्षमा को बाइक पर बैठाकर नगर से सटे गांव प्रेमनगर में 70 साल से ऊपर आयु वर्ग के बुजुर्ग लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने जा रही थी। कायमगंज अलीगंज मार्ग स्थित गांव ढमढेरा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीनों दूर जा गिरे और घायल हो गया। हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। इसी बीच चालक बस लेकर अलीगंज की ओर भाग गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल लेकर आए। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद अभिषेक को गंभीर हलत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मार्ग दुर्घटनाओं मे दो घायल
कायमगंज।
अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में नगर से सटे गांव गढ़ी निवासी अंश, जौरा निवासी वृजेश की 5 वर्षोय पुत्री शिवानी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
