GSP NEWS चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
आज, 30 जनवरी 2025 को वाराणसी के मंडलायुक्त, श्री कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री विश्व भूषण, पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा एवं अभिसूचना, श्री सूर्यकांत त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर, श्री शम्भू शरण, विशेष कार्याधिकारी, श्री उमेश सिंह, नायब तहसीलदार, श्री मिनी एल शेखर, मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री संदीप चौधरी, एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत उपलब्ध करायी जा रही समस्त सुविधाओं का निरीक्षण किया गया श्रद्धालुओं को सर्वश्रेष्ठ दर्शन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष उपायों को लागू किया है। अधिकारियों ने धाम और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि श्रद्धालुओं को स्वच्छता, जल आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सकीय सुविधाएँ और अन्य आवश्यक सेवाएँ मिलती रहे मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा ने कहा कि महाकुम्भ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं में भी पूरी तरह से पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। मंडलायुक्त महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत प्रत्येक दिन की स्थिति के अनुरूप मंदिर में दर्शन अवधी का निर्धारण किया जाये