GSP NEWS चैनल नाजिम खान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/ मोहम्मदाबाद / एक ट्रक गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था सामने से आ रहे डंपर की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली मोहम्मदाबाद के बोहरिकपुर के गांव कुम्हौली के पास आज सुबह लगभग 7 बजे गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक ट्रक व बोहरिकपुर की तरफ से आ रहे डंपर की आमने-सामने से टक्कर हो गई जिसमें 42 वर्षीय चालक अभिमन्यु पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सकवाई मोहम्मदाबाद, 55 वर्षीय रामकिशोर निवासी नगला बीच, डंपर चालक राहुल पुत्र हरदयाल निवासी दतिया उन्नाव की मौत हो गई, वहीं 25 वर्षीय अक्षय पुत्र सतेन्द्र निवासी छाबंडी मोहल्ला थाना मैनपुरी, मान सिंह पुत्र भाईसाहब निवासी जस्सुआमऊ थाना अकबर पुर जनपद कन्नौज, विपिन निवासी इटावा, व एक अज्ञात युवक घायल हो गया। चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां से मान सिंह, अक्षय व एक अज्ञात को कोतवाली पुलिस ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रिफर कर दिया