GSP NEWS चैनल नाजिम खान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजपाल यादव के पिता का निधन, जिला शाहजहांपुर में हुआ वहीं अंतिम संस्कार भी किया गया शाहजहांपुर। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से ब्रेन हेमरेज और यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित थे उनका इलाज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। 80 वर्षीय नौरंग यादव ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली नौरंग यादव का पार्थिव शरीर उनके अपने गांव कुंडरा, बंडा ब्लॉक, शाहजहांपुर लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्यपाल के मिलने वाले वह सब पहुंचे।राजपाल यादव ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके पिता उनके लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “पिता जी मेरे लिए हमेशा एक प्रेरक रहे। अगर वह नहीं होते तो शायद मैं आज इस मुकाम पर नहीं होता।”नौरंग यादव के पांच बेटे हैं। उनके सबसे बड़े बेटे श्रीपाल यादव शिक्षक हैं, जबकि राजपाल यादव बॉलीवुड में कॉमेडी अभिनेता के रूप में प्रसिद्ध हैं। इंद्रपाल यादव मुंबई में रहते हैं, राजेश यादव ग्राम प्रधान हैं और सतपाल यादव गांव में खेती का कार्य देखते हैं।नौरंग यादव के निधन के बाद से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिले भर से आए गणमान्य लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।राजपाल यादव के पिता के निधन से उनके प्रशंसक और पूरे शाहजहांपुर में दुख की भावना है। उनकी यादों को संजोते हुए परिवार ने कहा कि नौरंग यादव हमेशा अपने बच्चों के लिए प्रेरणा और समर्थन का प्रतीक रहे।