काफी तेज रफ्तार कार व टैम्पों की जोर दार टक्कर से टैम्पों चालक नें मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा व्यक्ति घायल गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया जहाँ उसे डॉ,द्वारा मृत घोषित कर दिया गया
GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद,काफी तेज रफ्तार कार व टैम्पों की जोर दार टक्कर से टैम्पों चालक नें मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा व्यक्ति घायल गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया जहाँ उसे डॉ,द्वारा मृत घोषित कर दिया गया
थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम उलियापुर निवासी 35 वर्षीय राजीव यादव पुत्र फुल्लू के टैम्पों में 15 वर्षीय सचिन पुत्र कैलाश जाटव साथ था टैम्पों राजीव ही चला रहा था उसी समय थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद के हथियापुर पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार कार की टैम्पों से जोर दार टक्कर हो गयी जिससे टैम्पों चालक राजीव नें मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन को ईएमटी प्रमोद कुमार नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसे इलाज के दौरान डॉ, ने मृत घोषित कर दिया सूचना मृतक सचिन की माँ गुड्डी देवी, दादी मुन्नी देवी लोहिया अस्पताल पंहुची और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया अस्पताल में चीख पुकार मच गई