GSP NEWS CHANNLE SITA MISHRA
प्रयागराज।संगम तट पर 13 जनवरी से विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ शुरू है।महाकुंभ का आज पांचवां दिन है।संगम में लाखों श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।महाकुम्भ में आज किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे।संगम में स्नान के बाद राकेश टिकैत ने मीडिया से बात की।राकेश टिकैत ने महाकुंभ में साफ-सफाई और अच्छी सुरक्षा-व्यवस्था मुहैया कराने पर योगी सरकार की तारीफ की और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव के महाकुंभ में सवाल उठाए जाने पर अखिलेश को करारा जवाब भी दिया। Aखिलेश यादव के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर भीड़ नहीं है तो भीड़ भेज दें,यार रेल फ्री है,बस फ्री है,टोल फ्री है,जो आना चाहे आ जाए।टिकैत ने कहा कि राजनीति को दूर रखकर यहां आना चाहिए और हां जो गंगा में डुबकी लगाए, वह नशा छोड़कर जरूर जाए।सभी के लिए संदेश है कि इस महाकुंभ से बुराई का त्याग करके जाएं।बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ के आ
