GSP NEWS चैनल नाजिम खान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। भाजपा जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष पद हेतु 42 लोगों ने आवेदन किया जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला चुनाव अधिकारी डॉ,सुमन चतुर्वेदी ने जिला अध्यक्ष पद पर इच्छुक कार्यकर्ताओं और नेताओं के नामांकन पत्र प्राप्त किए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ,सुमन चतुर्वेदी जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव सांसद मुकेश राजपूत भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार के साथ कोर कमेटी की बैठक भी की। नामांकन प्रक्रिया आरंभ होते ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ पार्टी कार्यालय में रही जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने जनपद में घोषित हुए 15 मंडलों के अध्यक्षों का माला पहनकर अभिनंदन किया। जिला चुनाव अधिकारी डॉ, सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि जिला ध्यक्ष पद के लिए 42 दावेदार और प्रांतीय परिषद के लिए 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। यह सभी नामांकन पत्र प्रांतीय नेतृत्व को सौंप दिए जाएंगे। आगामी प्रक्रिया प्रांतीय नेतृत्व द्वारा संपन्न की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता सांसद मुकेश राजपूत अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक कायमगंज अध्यक्ष शरद गंगवार जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।