GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
10 सालों में विदेशियों ने करीब 5 हजार भारतीय बच्चे गोद लिए, अमेरिकी सबसे आगे महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा की पिछले 10 साल में लगभग 5 हजार भारतीय बच्चों को विदेशियों ने गोद लिया है। जिनमें से भी तक किसी भी बच्चे की अभी तक गलत पालन-पोषण और शोषण की शिकायत नहीं आई है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 साल में विदेशियों ने 4,963 बच्चों को गोद लिया है। सबसे अधिक 2,031 बच्चे अमेरिका में गोद लिए गए हैं, इसके बाद इटली में 1,029, स्पेन में 517, यूएई में 252 और माल्टा में 215 बच्चे गोद लिए गए हैं