GSP NEWS चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का आयोजन किया गया फर्रूखाबाद आज 17 फरवरी 2026, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का आयोजन किया गया, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मृतक किसान को 05 लाख का मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाता है बैठक में प्रस्तुत 25 दावों में से शासनादेश के अनुसार उपयुक्त पाये गये 16 दावे स्वीकृत किये गये, 05 दावे अस्वीकृत किये गये व 04 दावों की पुनः जाँचकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये उक्त बैठक मेंअपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपजिलाधिकारी सदर,उपजिलाधिकारी कायमगंज,वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।