अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिला अध्यक्ष बने सावन मिश्रा लोक जन संदेश नीरज राजपूत क्राइम ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय के द्वारा फर्रुखाबाद जनपद के सावन कुमार मिश्रा को फर्रुखाबाद जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस उपलक्ष में उनका फर्रुखाबाद जनता की तरफ से और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम अनंत होटल रेलवे रोड फर्रुखाबाद आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में लगभग 20 नए पदाधिकारियो की नियुक्ति हुई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय ने इस मौके पर कहा कि संगठन हमेशा गरीब कमजोर पीड़ित व्यक्ति की आवाज बनता आया है उसको न्याय दिलाने का काम पिछले 9 वर्षों से लगातार किया जा रहा है तीसरी बार संगठन ने हमारे कार्यों को देखते हुए पुनः उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है जिसका निर्वहन हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि जब भी समझ में अपराध बढ़ेगा लोग पीड़ित को कमजोर को दबाएंगे तब तब अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन पीड़ित की बढ़ चढ़कर मदद करेगा