फर्रुखाबाद प्रदेश के कई हिस्सों से फर्जी फॉर्म 7 भरकर वोट कटवाने की साजिश के प्रकरण सामने आने के बाद सपा मुखिया के निर्देश पर सक्रिय हुई समाजवादी पार्टी ने सभी बूथों पर निगरानी बढ़ा दी
फर्रुखाबाद प्रदेश के कई हिस्सों से फर्जी फॉर्म 7 भरकर वोट कटवाने की साजिश के प्रकरण सामने आने के बाद सपा मुखिया के निर्देश पर सक्रिय हुई समाजवादी पार्टी ने सभी बूथों पर निगरानी बढ़ा दी है, इसी क्रम में जनपद की 195 भोजपुर विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य गांव भड़ौसा में बड़ी मात्रा में प्रिंटिड फॉर्म 7 पकड़े गए हैं, मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। BLO से मिलकर सारे प्रिंटिड फॉर्म पकड़े और कंप्लेंड करने वाले व्यक्ति से बात करने पर उस व्यक्ति के द्वारा ये कहा गया कि हमने कोई ऐसे फॉर्म जमा नहीं किए हैं जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रकरण से आज ही पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा, जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर चल रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी, साथ ही सभी पकड़े गए फर्जी फॉर्म और अन्य सुबूत लखनऊ भेजे जाएंगे। पार्टी को यदि प्रशासन से न्याय नहीं मिलेगा तो कानूनी सहारा भी लिया जाएगा पार्टी के जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा जानकारी मिली है कि प्रत्येक बूथ पर 100 से 150 फॉर्म हर BLO को वोट काटने के लिए दिए गए हैं, ये साजिश सभी यादव और मुस्लिम बूथों पर हो रही है पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे ज्यादा लोकतंत्र का चीरहरण और क्या होगा कि लोगों को वोट डालने से ही वंचित कर दिया जाए। यदि सरकार नहीं चाहती है कि लोग वोट डाल पाएं, तो सीधा-सीधा लोकसभा में बिल ले आए कि सबसे सारी चुनावी प्रक्रिया रद्द की जाती है, और सदैव भाजपा की ही सरकार रहेगी। निवार्चन आयोग जब फेयर चुनाव नहीं करा सकता है तो क्यों ये ढोंग किया जा रहा ये बेहद निंदनीय और आपराधिक कृत्य हैस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र सिंह यादव आदि काफी संख्या में समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे