कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत इटावा- बरेली नेशनल हाई- वे पर कारगिल पेट्रोल पंप से सिपाही सूरज राठी व अमित यादव बाइक में पेट्रोल भराकर लौट रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने बाइक सवार दोनों सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी। रोड़वेज बस की टक्कर से बाइक सवार सिपाही सूरज राठी और अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोहिया में भर्ती कराया।गया पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया । सूरज राठी की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया वहीं अमित यादव लोहिया अस्पताल में भर्ती है